फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में जोरदार बारिश

Sun, 17 Jul 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश ने तराई के लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी मौसम विज्ञानी डॉ. एमवी सिंह के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 89.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दूसरी तरफ माैसम ‌विभाग में 34 मिमी बारिश होने की बात कही है। 
विज्ञापन


बरसात से किसान काफी खुश हैं। खेतों के लबालब होने के साथ उन्होंने कृषि कार्य शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का स्तर ऊंचा रहने से खरीफ की फसल अच्छी होंगी। रबी के लिए भी मौसम मुफीद साबित होगा। 

मानसून की बेरुखी से गत वर्ष धान की फसल चौपट हो गई। गेहूं को मार्च माह में हुई बारिश व ओलावृष्टि ने बर्बाद कर दिया। मौसम की बेरुखी से किसान दो वर्ष से परेशान थे। इस वर्ष वैज्ञानिकों ने अच्छे मानसून की संभावना जताई थी जो सच साबित हो रही है।
विज्ञापन


यह बारिश किसानों के लिए सुखद है। उत्पादत बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि शनिवार रात से रविवार तक लगातार 24 घंटे हुई बारिश ने एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें