फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को सुबह छाया कोहरा व वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सोमवार को मौसम की और अधिक सख्ती दिखी। सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। तेज बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। दोपहर में कुछ समय के लिए खिली धूप बेअसर रही। घर से बाहर निकले लोग कांप उठे।
विज्ञापन

नये साल के शुरुआती दौर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की रात से तेज हवाएं चलनी शुरु हो गई थीं। घना कोहरा भी छा गया। सोमवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तब भी बर्फीली हवाओं व घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ा। सुबह से ही आसमान में बादल भी छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली।
मगर वह बेअसर साबित हुई। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता भी कम रही। जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी मौसम में और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में अभी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ही मौसम सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें