फंदा लगाकर जाने देने वाले युवक की जेब से निकला सुसाइड नोट।
- फोटो : फंदा लगाकर जाने देने वाले युवक की जेब से निकला सुसाइड नोट।
बहराइच। शहर के दरगाह इलाके में अग्रसेन तिराहे के पास रविवार सुबह एक युवक का शव घर के पीछे एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस को फंदे से लटके मिले सोनू (18) की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा था- अब मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। मेरा दिल भी टूटा और सपना भी...। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर युवक की मानसिक स्थिति और उसके संपर्कों की पड़ताल शुरू की है।
मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि सोनू पिछले कुछ समय से नशे की गोलियां खाता था। वह अक्सर मोबाइल फोन पर किसी लड़की से बातचीत भी करता था। परिवार को आशंका है कि किसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।