फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, गवाह के बीमार होने से नहीं हुई जिरह

Tue, 15 Apr 2025 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

सुल्तानपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। गवाह के बीमार होने से जिरह नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@INCDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि केस दर्ज है। मामले में गवाह के बीमार होने से सुनवाई टल गई। 

विज्ञापन


एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने परिवादी के अधिवक्ता की मौका अर्जी स्वीकार कर मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि तय कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। 

यह भी पढ़ेंः- बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत... 16 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। मंगलवार को मामले में गवाह से जिरह होनी थी, लेकिन परिवादी के अधिवक्ता ने गवाह के बीमार होने के कारण अर्जी देकर मौका देने की मांग की। कोर्ट ने मौका अर्जी स्वीकार कर अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें