फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अधूरी प्रक्रिया के बीच जारी कर दिया परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य महकमे में नित नए खेल सामने आ रहे हैं। बीते दिनों सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले चल रहे साक्षात्कार को शासन ने रोकने का फरमान दिया था, मगर विभाग ने बीच का रास्ता तलाश लिया। स्वास्थ्य कार्यकत्री और फार्मासिस्ट के पदों पर तैनाती का परिणाम रातों रात जारी कर दिया गया, जबकि चिकित्सक महिला और पुरुष के पदों के लिए 17 अक्तूबर को साक्षात्कार बुलाया गया है। ऐसे में आधी अधूरी प्रक्रिया पर परिणाम जारी करने को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना महामारी के बीच मार्च में आवेदन मांगे गए थे। कोरोना महामारी के बीच ही जुलाई में साक्षात्कार बुला लिया गया था। साक्षात्कार को बाद में निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह की सेवानिवृत्ति के ठीक एक दिन पहले अचानक सितंबर में साक्षात्कार बुला लिया गया। शासन में शिकायत होने के बाद पूरी प्रक्रिया को निरस्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। इसी बीच रविवार देर रात स्वास्थ्य महकमे ने सूची जारी कर दी, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकत्री और फार्मासिस्ट के पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, जबकि चिकित्सक पुरुष और महिला के पदों के लिए 17 अक्तूबर को साक्षात्कार बुलाया गया है। ऐसे में आधी अधूरी प्रक्रिया पर परिणाम जारी करने को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं, मगर स्वास्थ्य महकमा अपने तर्क देकर किनारा कस रहा है।
मैडम मीटिंग में हैं
जिला स्तरीय चयन कमेटी की अध्यक्ष सीडीओ कविता मीना से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया। मगर उनके गनर ने फोन उठाकर मैडम के मीटिंग में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

हर पद का कोड अलग
एनएचएम के तहत कई कार्यक्रम संचालित होते हैं। कार्यक्रम के तहत पदवार अलग कोड होते हैं। चिकित्सकों के पदों पर ही रोक लगाई गई थी। ऐसे में स्वास्थ्य कार्यकत्री और फार्मासिस्ट के पदों पर परिणाम घोषित कर दिया गया है। चिकित्सकों के साक्षात्कार बुलाए गए हैं।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ, बहराइच
यह हुए हैं चयनित
स्वास्थ्य कार्यकत्री के पद पर मोनू देवी, योगमाया, यासमीन अंजुम, नीलम कुमारी और कुमारी ममता का चयन हुआ है। वहीं फार्मासिस्ट के पद पर शुभम श्रीवास्तव को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें