फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती से चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। सीएचसी में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिला से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट पर शराब के नशे में अभद्रता करने का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार निवासी ममता मिश्रा की बहू साधना मिश्रा गर्भवती है। शुक्रवार रात को साधना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष श्रीवास्तव व फार्मासिस्ट अरविंद शुक्ला शराब के नशे में थे और इलाज के दौरान गर्भवती महिला से अभद्रता करने लगे। जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौच पर उतारू हो गए। इस पर पीड़िता के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष जयनारायन शुक्ला व एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्कोहल टेस्ट के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन मुख्यालय से मंगाई गई और जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर धारा 354 व 504 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें