फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पास गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसपी आवास के बगल स्थित चिकित्सक आवास में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गार्ड की मौत की सूचना पर सीओ व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। टीम ने कई साक्ष्य एकत्रित किए। देहात कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या व आत्महत्या में पुलिस उलझी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के एसपी आवास के पास चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव कका आवास है। चिकित्सक के घर में सिक्योरिटी गार्ड रानीपुर थाना क्षेत्र के पिपरिहा गांव निवासी मिंटू सिंह (40) पुत्र प्रकाश सिंह था। शुक्रवार देर शाम गार्ड की मौत होने की सूचना दी गई। बताया गया कि गार्ड ने कमरे में रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी सीओ सिटी नरेश सिंह व देहात कोतवाल ओपी चौहान मौके पर पहुंचे। एसपी आवास के बगल का मामला होने के कारण मौके पर फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और कई साक्ष्य एकत्रित की। कोतवाल ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें