फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

Sun, 16 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के होली मिलन समारोह में पदा​धिकारियों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हनुमानपुरी कॉलोनी स्थित क्षत्रिय भवन में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को लगाया। बड़ों ने भी एक दूसरे को अबीर व गले लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने सभी को होली की बधाई दी। महासभा के संरक्षक राम अचल सिंह सेंगर ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा रक्षक रहा है और संगठित होकर बड़े-बड़े आतताइयों को खदेड़ा है। वर्तमान में भी समाज को संगठित रहने की जरूरत है। मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा की समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए ताकि वह समाज का उत्थान कर सकें।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए और क्षत्रिय समाज का उत्थान करना चाहिए। कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह मन्नू, संजय सिंह, देवानंद सिंह, आशीष सिंह, राजीव सिंह, मेजर राणा शिवम सिंह, कुसुमेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें