फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संजय सेतु पर उखड़ीं गिट्टियां, जॉइंटर के पास दिखी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी के ऊपर बने संजय सेतु के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। करोड़ों रुपये खर्च कर सुदृढ़ीकरण के बाद महज एक माह पहले यातायात के लिए खोले गए इस पुल पर जॉइंटर के पास सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। वहीं, उसी हिस्से में दोबारा दरार जैसे निशान दिखाई देने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन



पुल की सतह क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया। हालांकि, इस दौरान यातायात नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल को लंबे समय तक बंद रखकर मरम्मत की गई थी और करीब एक माह पहले ही इसे चालू किया गया। इतने कम समय में गिट्टी उखड़ना और जॉइंटर के पास दोबारा दरार जैसी स्थिति दिखाई देना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुल की तकनीकी जांच की मांग की।

हालांकि, एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पुल के जॉइंटर में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं है। जॉइंटर के पास सड़क की कुछ गिट्टियां उखड़ गई थीं, जिन्हें तत्काल ठीक करा दिया गया है। पुल पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें