फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.22 लाख मतदाता आज चुनेंगे गांव की हुकूमत

Mon, 30 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 6 लाख 22 हजार 504 मतदाता गांव की हुकूमत चुनेंगे। जरवल, कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर में होने वाले चुनाव में प्रधान के 311 पदों पर 2190 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे, जबकि एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के 3998 पदों के सापेक्ष महज 3509 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है।

विकासखंड जरवल में प्रधान के 77 और सदस्य के 999, कैसरगंज में प्रधान के 71 व सदस्य के 899, हुजूरपुर में प्रधान के 78 व सदस्य के 992 और फखरपुर में प्रधान के 86 व सदस्य के 1108 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने कुल 353 मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने विकासखंडों को 9 जोन व 77 सेक्टर बांटते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

साथ ही, दो सुपर जोन व चार अतिरिक्त सुपर जोन भी बनाए गए हैं। एक जोन के फखरपुर और हुजूरपुर में सीडीओ व एएसपी ग्रामीण व दूसरे जोन के जरवल व कैसरगंज में एडीएम व एएसपी ग्रामीण को सुपर जोन मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 

यहां कैमरे की नजर में होगा चुनाव

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने आठ जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

विकास खंड जरवल के 28, कैसरगंज के 21, हुजूरपुर के 21 व फखरपुर के 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर भी कुल 88 कैमरे लगाए जा रहे हैं।

कैमरे की व्यवस्था में लगे अनीस सिद्दीकी ने बताया कि सभी ऑपरेटर को कैमरों के साथ मतदान केंद्र के लिए भेज   दिया गया है।

दूसरी बार निर्विरोध प्रधान बने रामरूप

कैसरगंज। विकासखंड कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंसैधा जिले का एकमात्र गांव है, जहां प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। यहां से सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव के बड़े भाई रामरूप यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


वह वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। हालांकि, चुनाव अधिकारी की ओर से इसकी घोषणा मतगणना के दिन 13 दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें