फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्रा में बनेगा राजकीय हाईस्कूल

Sun, 19 Jun 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत केंद्र सरकार ने जंगल से सटे उर्रा ग्राम पंचायत में राजकीय हाईस्कूल के निर्माण को हरी झंडी दी है। विद्यालय का निर्माण 69.51 लाख रुपये से किया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को मिली है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पहली किश्त के रूप में 39 लाख रुपये का आवंटन भी कर दिया है। विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत उर्रा में हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ता था।

इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत डीआईओएस कार्यालय ने उर्रा गांव में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि विद्यालय निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार ने पहली किश्त के तहत 39 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

इस स्कूल का निर्माण पूरा होने में लगभग छह माह का समय लगेगा। इससे संभावना है कि अगले शैक्षिक सत्र में विद्यालय में अध्ययन का काम शुरू हो जाएगा।  उर्रा ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में ग्राम समाज की खाली जमीन पड़ी हुई है।

इस जमीन को विद्यालय निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। एई का कहना है कि जमीन के चिन्हांकन का काम पूरा करते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें