फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 20.68 लाख रुपये का माल सीज

Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया तस्करी कर ले जाया जा रहा सामान। 
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के बांके जिले में सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर सीमा शुल्क चोरी कर नेपाल लाया गया 20,68,110 रुपये नेपाली मूल्य का सामान जब्त किया है। जब्त किए गए सामान में कपड़े, किराने की सामग्री, मोबाइल पार्ट्स, तंबाकू उत्पाद, पेय पदार्थ और खाद्यान्न के साथ दो ऑटो रिक्शे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एपीएफ के पुलिस अधीक्षक भीम बहादुर चंद ने बताया कि 30वीं गण मुख्यालय बागेश्वरी और उसके अधीनस्थ इकाइयों के जवानों ने यह कार्रवाई की। सीमा शुल्क चोरी कर नेपाल लाए जा रहे सामान की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ। सामानों को सीमा शुल्क चोरी कर अवैध रूप से नेपाल में खपाने की कोशिश की जा रही थी।


सीमा शुल्क कार्यालय को सौंपा गया माल
पुलिस अधीक्षक भीम बहादुर चंद ने बताया कि बरामद सामान की विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और राजस्व निर्धारण के लिए जब्त किए गए पूरे माल को नेपालगंज सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीमा पार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें