जरवलरोड (बहराइच)। टेपरा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक ग्रामीण के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख गृहस्वामी ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू किया। गृहस्वामी के अनुसार आग से उनका लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
जरवलरोड थाना क्षेत्र की ग्राम सभा झुकिया के टेपरा गांव में देर रात ग्रामीण राजकरन के घर में अचानक आग लग गई। परिजनों ने आनन-फानन घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीखपुकार सुन अन्य ग्रामीण मौके पर आए और गृहस्वामी की आग बुझाने में मदद की। राजकरन ने बताया आग से उसका घर में रखा सोने-चांदी के जेवर, नकदी, गृहस्थी का लाखों रुपये कीमत का सारा सामान जल गया। वहीं आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल