फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कहीं हादसे का सबब न बन जाएं मालवाहक वाहन

Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में चित्तौरा के पास माल वाहक वाहन पर यात्रा करते लोग। 
विज्ञापन
बहराइच। रोकथाम न होने से मालवाहक वाहन बेखौफ सवारी ढो रहे हैं। डग्गामार वाहनों की तरह यह मालवाहक वाहन हाईवे पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इस दौरान बहराइच-गोंडा के बीच तीन चौकी व दो पुलिस थाने मौजूद होने के बाद भी इनकी धरपकड़ को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन




चौकी के पास से ही भर रहे सवारी
शहर में दोनक्का चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित है। यहां पर हर समय पुलिस तैनात रहती है। गोंडा हाईवे पर एक मालवाहक वाहन दो तलों पर लगभग 20 से अधिक सवारी बैठाते दिखा। क्षेत्रीय निवासी मनीष ने बताया की मालवाहक वाहनों के सवारी बैठाने के बाद भी पुलिस चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।




बीच सड़क पर वाहन बैठाते हैं सवारी
बहराइच-गोंडा हाइवे पर ईंट भट्ठों की पास से माल वाहक वाहन गोंडा व आसपास के इलाकों के लिए सवारी बैठाते हैं। वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरी जाती हैं। गोंडा हाईवे पर सेंट नाबर्ट स्कूल के पास मालवाहन वाहन गुजरा जिसमें लगभग 17 से 20 सवारियां बैठी हुई थीं। क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण कई बार यह वाहन पलट भी जाते हैं। इसके बावजूद इनके संचालन पर रोक नहीं लग रही।
विज्ञापन




थाने व चौकी के सामने से गुजरते हैं वाहन
बहराइच-गोंडा हाईवे के बीच में दो थाने व तीन चौकी पड़ती हैं। जहां से होकर सवारियों से लदे मालवाहक वाहन दिनभर गुजरते हैं। चित्तौरा झील के सामने से 15 से अधिक सवारी लाद कर मालवाहक वाहन गुजरता मिला। इसके बावजूद पुलिस इनकी धरपकड़ को लेकर उदासीन बनी रहती है।
विज्ञापन


लगातार अभियान चलाकर चालान व सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।
- ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें