बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार को ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला बहराइच ग्लैडिएटर्स और बहराइच डेयरडेविल्स के बीच खेला गया। मैच की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अभिलाषा वर्मा रहीं।
ग्लैडिएटर्स के कप्तान दिव्यांश सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 22 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स की टीम सात विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से परवेज ने 26 रन, अनिल ने 24 रन और आजम ने 22 रन बनाए। ग्लैडिएटर्स की तरफ से दिव्यांश सिंह, नितिन और देवेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम ने मजबूत शुरुआत की। अमन पांडेय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 67 रन बनाए, जबकि आर्यन ने 30 रनों का योगदान दिया। टीम ने आखिरी ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए अमन पांडेय को मैन ऑफ द मैच और दिव्यांश सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अकील खान और आतिफ निर्णायक रहे। आंखों देखा हाल आदिल ने सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।