फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन स्थानों पर फिर दिखे भेड़िये

Thu, 08 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। कैसरगंज रेंज के गांवों में भेड़ियों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। घुरेहरीपुर गांव के बाद अब बाद बुधवार को बिसवां गांव के पास तीन भेड़िये दिखे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। दोबारा भेड़ियों के दिखने से गांव के लोग दहशत में हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सजग करते हुए कॉम्बिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन



बिसवां गांव निवासी पप्पू और लल्लन ने कहा कि बुधवार सुबह वह खेत की निगरानी करने गए थे, तभी तीन भेड़िये दिखाई पड़े। ग्रामीणों के अनुसार भेड़िये गांव की आबादी के काफी नजदीक दिखाई दे रहे हैं। शाम ढलते ही उनकी आवाज सुनाई देने लगती हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर बना हुआ है।

कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने मवेशियों को घरों के भीतर बांधना शुरू कर दिया है, जबकि खेतों में जाने से भी लोग कतरा रहे हैं।


मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया है। रेंजर ओंकार नाथ यादव ने कहा कि अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन कर्मियों द्वारा प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और गश्त तेज कर दी गई है। लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों को घर से दूर न जाने दें और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें