फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से सशक्त बन रहीं बालिकाएं : अनुपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे मिशन साहसी कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि व पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम से बालिकाएं सबल बन रही हैं।
विज्ञापन

शहर के किसान पीजी कॉलेज में मिशन साहसी कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि व पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा की विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मिशन साहसी कार्यक्रम से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है। प्रशिक्षण से छात्राओं को सामाजिक जीवन की चुनौतियाें का सामना करने के लिए मजबूत व सशक्त नारी के रूप में स्थापित करने की जानकारी मिली है।
मुख्य वक्ता प्रांत छात्रा प्रमुख दामिनी श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को अनेक रूपों में देखा गया है। कार्यक्रम अध्यक्ष मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी से छात्राओं में उत्साह की लहर है, जिन्होंने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त करके खुद को मजबूत व सशक्त नारी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य लिया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहिनी गोयल ने कहा कि ये विद्यार्थी परिषद की अच्छी पहल है। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि एबीवीपी धन्यवाद की पात्र है, जिसने इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य दिया। संचालन विभाग छात्रा प्रमुख दिव्यांशी मिश्रा ने किया।
सीमा शुक्ला ने छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव इसरार एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पंकज सिंह, राजकुमार यादव, डॉ. प्रभात सिंह, रजत सिंह रैकवार, विवेक प्रताप सिंह, रूबी प्रजापति, शिवानी, शालिनी सिंह, सौम्या, लक्ष्मी द्विवेदी, सीता द्विवेदी, अमीषा, अंशुमान मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें