फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिस्कुट लेने गई बच्ची को कुत्ते ने नोचा, गंभीर

Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची रविवार की सुबह घर के पास स्थित दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। उसी दौरान एक कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची के पैर में गंभीर जख्म हो गए। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



मंसूरगंज निवासी आयत (5) भूख लगने पर रविवार की सुबह मोहल्ले में स्थित दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। वहां से बिस्कुट लेकर लौटते समय एक कुत्ते ने आयत के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरते ही कुत्ते ने उसके पैर को अपने जबड़ों में भर लिया।

आयत के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से किसी प्रकार कुत्ते को वहां से भगाया, लेकिन तब तक आयत के पैर में गंभीर जख्म हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें