फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: साइकिल चलाने घर से निकली बालिका लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम साइकिल चलाने निकली दस वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम उसकी साइकिल गांव के बाहर श्मशान घाट के पीछे लावारिस हालत में मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालिका साहिबा सोमवार शाम चार बजे घर से साइकिल चलाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसकी साइकिल श्मशान घाट के पीछे मिली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। साहिबा के भाई सद्दाम ने थाने में तहरीर देकर बहन को खोजने की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि बालिका की तलाश में लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बालिका को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं। दो पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें