फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलते समय तालाब में गिरी बच्ची, डूबने से मौत; लाश उतराती देखी तो चीख उठे घरवाले

Fri, 03 Apr 2026 02:57 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में खेलते समय बच्ची तालाब में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। लाश उतराती देखी तो घरवाले चीख उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार देर शाम खेलते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव की है। गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य के परिजन बृहस्पतिवार शाम को घर के काम में लगे थे। इसी समय दो साल की पुत्री पार्वती खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गई। देर शाम को जब वह घर में नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हुई। 

घर में बेटी के न मिलने पर जब बाहर लोगों ने मासूम को खोजना शुरू किया तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम के डूबने की सूचना पाकर गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में जानकारी जुटाई। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें