फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में खेलते समय गड्ढे में गिरी बच्ची, मौत

विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के छोटकीपुरवा में गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के छोटकीपुरवा गांव में रविवार को दो वर्षीय मासूम अपने हमजोली बच्चों के साथ घर के अंदर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते हुए आंगन में बने गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भरा था, जिसमें डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर के मजरा छोटकीपुरवा निवासी रामप्रकाश की बेटी अंशिका (2) पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने हमजोली बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले बाबा रमेश के आंगन में गहरा गड्ढा बना हुआ है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। बच्ची खेलते-खेलते घर में बने गड्ढे में गिर गई। पानी अधिक भरा होने से मासूम उसमें डूब गई। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इससे परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, घटना से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर फोर्स भेजी गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें