फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस जीप से कुचलकर बच्ची की मौत, चार महिलाएं जख्मी

विज्ञापन
भगवानपुर चौराहे पर पुलिस की जीप की टक्कर से घायल मर्रा। - फोटो : भगवानपुर चौराहे पर पुलिस की जीप की टक्कर से घायल मर्रा।
विज्ञापन
बहराइच/सीतापुर। रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार दोपहर अपने घर लौट रहीं महिलाएं भगवानपुर चौराहे के पास बेकाबू पुलिस जीप की चपेट में आ गईं।हादसे में महिलाओं के साथ मौजूद सात माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जीप चालक पुलिसकर्मी मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। उधर, हादसे के बाद सीतापुर से पिरजन घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के ढेमोड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी अपने मामा के घर खैरीघाट थाना क्षेत्र के जबदहा गांव आई थीं। दो दिन पूर्व मामा के बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में बरहा संस्कार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार को ज्ञान देवी अपने परिवार की महिलाओं सुनीता (45), मर्रा (30), सन्नो (19) व तथा सन्नो की सात माह की बेटी कुसुम के साथ सीतापुर लौटने के लिए निकली थीं।
दोपहर के समय सभी महिलाएं भगवानपुर चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पुलिस जीप ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं, जबकि मासूम कुसुम जीप के नीचे आ गई। घटना से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद चालक पुलिसकर्मी जीप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने जीप को हटाया और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सात माह की कुसुम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता, मर्रा, सन्नो और ज्ञान देवी को भर्ती कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें