फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने के विवाद में भिड़े घराती और बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेहननपुरवा गांव में शनिवार को एक निकाह कराया जा रहा था। निकाह के दौरान डीजे बजाने और बंद करने के विवाद को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। सूचना पाकर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया गया, जिसके बाद निकाह शुरू हो सका।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत बेहननपुरवा गांव निवासी इतवारी की बेटी की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी शमशेर के बेटे सलीम के साथ तय हुई थी। शनिवार को बेहटा से बरात बेहननपुरवा गांव पहुंची। दोपहर बाद निकाह पढ़े जाने की तैयारी शुरू हो गई। इस दौरान डीजे बजाया जा रहा था। घर के लोगों ने निकाह पढ़ाते समय डीजे बंद किए जाने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाकर रामगांव के प्रभारी निरीक्षक राजमणि शुक्ला ने मौके पर उपनिरीक्षक कमल चतुर्वेदी को फोर्स के साथ भेजा। डायल 112 के सिपाही घनश्याम सिंह व कृष्णमुरारी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

खैरीघाट थाने की फोर्स भी बुला ली गई। दोनों परिवार के लोगों को बैठाकर शांत कराया गया। लगभग दो घंटे के बाद शाम को निकाह हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर फोर्स भेजी गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए निकाह करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें