फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के तट पर 1.5 करोड़ से बनाया जाएगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के कुरसंडा गांव स्थित सरयू नदी के तट पर घाट नहीं बना था। शवदाह गृह और मंदिर होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए आते थे, मगर घाट नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बीते दिनों इस समस्या को क्षेत्र के लोगों ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के सामने रखा था, जिस पर सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया था। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब कुरसंडा गांव स्थित सरयू नदी के तट पर करीब 1.5 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण कराया जाएगा। घाट बनने के बाद लोगों को यहां स्नान आदि करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के साथ ही सरयू नदी भी बहती है। कैसरगंज क्षेत्र के कुरसंडा गांव के निकट बहने वाली सरयू नदी के किनारे ही शवदाह गृह भी बना हुआ है। इसके साथ ही यहां मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए भी आते हैं। अंतिम संस्कार करने वालों को भी घाट न बना होने के कारण स्नान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
बीते दिनों क्षेेत्र के लोगों ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को इस समस्या से अवगत कराया था। इस पर सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव सौंपा था। जिसके बाद सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम की ओर से घाट के निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। पुरानी सरयू नदी के किनारे एक करोड़ 53 लाख की लागत से करीब 300 मीटर लंबे घाट का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है। निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही घाट का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
तीन माह में बनेगा घाट
अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि सरयू ड्रेनेज खंड की ओर से घाट का निर्माण कराया जाना है। यह कार्य मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा किए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई है। निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही तत्काल शिलान्यास कराते हुए निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें