फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से लौट रही बालिका को मिनी ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के आसाम रोड स्थित एक धार्मिक स्थल से बीती देर शाम मेला देखकर घर लौट रही बालिका को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हादसे में बालिका की मौत होने से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के आसामरोड मार्ग पर किनारे स्थित मोहारी बाबा की मजार पर शुक्रवार को मेला लगा था। मेले देखने के लिए चमारनपुरवा गांव निवासी ज्योति (8) पुत्री मस्तराम भी गई थी। देर शाम बालिका मेला देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आसामरोड पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू मिनी ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय का कहना है कि बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे में बालिका मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें