फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बैराज पर नजर आए घड़ियाल और उदबिलाव, वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज पर बैठा घड़ियाल।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर बृहस्पतिवार सुबह घड़ियाल और उदबिलाव दिखने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। बैराज पर टहल रहे लोगों ने दोनों जीवों को देखकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे और वन रक्षक कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि इन दिनों गेरुआ नदी में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में घड़ियाल, मगरमच्छ और उदबिलाव जैसे जीव बहकर बैराज के गेटों के आसपास पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से नदी और बैराज के आसपास सतर्क रहने तथा किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें