फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं : डीएम

Thu, 07 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को बहराइच-गोंडा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु 40-ए का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन


रेलवे के साइट प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि बूस्टिंग गर्डर सहित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। 60 मीटर स्पान विस्तार का कार्य चल रहा है और धनुषाकार डोरी गर्डर की ढलाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 2 से 4 दिनों में क्रॉस बैरियर कंक्रीट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

डीएम ने सेतु निगम के रवि कुमार को निर्देश दिया कि रेलवे का कार्य पूर्ण होते ही शेष कार्य भी बिना देरी के पूरा किया जाए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें