बहराइच में मेडिकल कालेज के महिला विंग में कोरोना जांच मशीन का उद्घाटन करते जिलाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने ट्रूनेट मशीन की लैब का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के लोग अब कोरोना की जांच मेडिकल कॉलेज में ही करा सकेंगे। उन्हें लखनऊ या प्राईवेट पैथालॉजी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने जल्द काम पूरा कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए।
शासन ने मेडिकल कॉलेज को ट्रूनेट मशीन उपलब्ध करायी है। इस मशीन से अब जिले के लोगों की मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना जांच हो सकेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मेडिकल कॉलेज के महिला विंग की पैथालॉजी में ट्रूनेट मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीन के संचालन के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अब लोगों को कोरोना की जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा न ही अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लोगों की कोरोना जांच जिले में ही हो जाएगी। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, एसडीएम सदर, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, अस्पताल मैनेजर रिजवान समेत अन्य मौजूद रहे।