फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 100 मीटर दौड़ में गौतम व 800 मीटर में हर्षित रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन प्रतियोगिता का एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में बालक सीनियर वर्ग में गौतम प्रथम, सूफियान अली द्वितीय, 1500 मीटर में जितेंद्र प्रथम व सूफियान द्वितीय तथा सराफत अली तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अब्दुल कादिर प्रथम, हरीश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बाबी राना प्रथम व साहिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम खान प्रथम, इरशाद अली द्वितीय व प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में हर्षित कुमार प्रथम, शुभम वर्मा द्वितीय तथा तौसीफ खान तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी प्रथम, बिंदिया द्वितीय तथा सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सानिया बानो प्रथम, मीना द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में कबड्डी, वैडमिंटन व वालीबॉल का भी मैच खेला गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें