फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्तों के हमले बढ़े, रोजाना 100 से ज्यादा लोगों को बना रहे शिकार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में युवक को एंटीरेबीज का टीका लगाते फॉर्मासिस्ट। - फोटो : मेडिकल कॉलेज में युवक को एंटीरेबीज का टीका लगाते फॉर्मासिस्ट।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में इन दिनों कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं। बिल्लियां व बंदर भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले कुत्तों के हमले के सामने आ रहे हैं। इसके कारण मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज टीका लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां रोजाना 100 से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट ओमप्रकाश ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से जानवरों के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 80 से 100 लोग एंटी रेबीज का टीका लगवा रहे हैं, जिसमें कुत्तों द्वारा काटने वाले मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही बंदर और बिल्ली के हमले के मामलों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज ग्रामीण इलाकों से आते हैं, जहां आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोग सुबह–शाम खेतों या घरों के आसपास कुत्तों के झुंड की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि एंटी रेबीज टीके की उपलब्धता पर्याप्त है और मरीजों को समय पर इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने सलाह दी है कि किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत प्रभावित स्थान को साबुन व पानी से धोकर बिना देरी के अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें