फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मासूमों को इलाज के लिए नहीं करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में गंभीर रूप से पीड़ित मासूमों को इलाज के लिए अब लाइन नहीं लगानी होगी। बुधवार से इमरजेंसी ट्रीयाज असेस्मेंट एंड ट्रीटमेंट सेंटर संचालित होगा। सेंटर पर मौजूद विशेषज्ञ गंभीर रोगियों की पहचान कर उन्हें तत्काल इलाज की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद यहां पर रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। नेपाल व पड़ोसी जनपदों के रोगी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाले गंभीर नन्हें रोगियों के अभिभावकों को भी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए टीएसयू के माध्यम से अस्पताल में इमरजेंसी ट्रीयाज असेस्मेंट एंड ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना को हरी झंडी दी गई है। नर्स एजुकेटर मनोज कुमार ने बताया कि गंभीर नन्हें रोगियों को अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन काउंटर के निकट स्टाल लगाया जाएगा। जहां गंभीर रोगियों की पहचान कर उन्हें त्वरित इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधवार से सेंटर का संचालन होगा। टीम लीडर डॉ. दिनेश सिंह व जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें