फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ड्रोन कैमरे व पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जुमे की नमाज

Sat, 30 Nov 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा में शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करते अधिकारी व पुलिस के जवान। 
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शुक्रवार को मुख्यालय से लेकर संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रही। एसपी ने मुख्यालय से लेकर तहसीलों और थाना क्षेत्रों मेंं भ्रमण कर हालात की समीक्षा की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जवानों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर आदि स्थानों और मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं उच्चाधिकारियों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों और तहसीलों में पहुंचकर भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। मस्जिदों व प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। वहीं ड्रोन कैमरा से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में घरों व छतों पर निगरानी रखी गई। एसपी ने धर्मगुरुओं से आपत्तिजनक तकरीरें न देने की अपील की।
रूपईडीहा में तहसीलदार शैलेश अवस्थी, इंस्पेक्टर दद्दन सिंह के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने गश्ती की। नानपारा में उपजिलाधिकारी अश्विनी पांडेय, सीओ प्रदुम्न सिंह आदि तैनात रहे। नवाबगंज और बाबगंज में इंस्पेक्टर शीला यादव, चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने पुलिसफोर्स के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करवाई। कार्यालयों में तैनात पुलिस फोर्स को भी ग्राउंड में तैनात किया गया। इस दौरान आरएफ, पीएसी के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही पुलिस फोर्स सक्रिय, रखी जा रही नजर
जुमे की नमाज को लेकर सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया है। कार्यालय से भी पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से सुबह से ही नजर रखी गई।
विज्ञापन

वृंदा शुक्ला, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें