फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल से शुरू होगा निशुल्क अनाज वितरण

Fri, 07 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत अनाज वितरण आठ नवंबर से शुरू होगा। इसमें अंत्योदय व पात्र गृहस्थ उपभोक्ताओं को नि:शुल्क अनाज बांटा जाएगा। खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण आठ नवंबर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अंत्योदय उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड 21 किलो फोर्टिफाइड चावल व 14 किलो गेंहू बांटा जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थ उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट तीन किलो फोर्टिफाइट चावल व दो किलो गेंहू का वितरण किया जाएगा।

डीएसओ ने बताया कि जिले के सभी कोटे की दुकानों में खाद्यान्न वितरण सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 25 नवंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन से नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन



डीएसओं ने जिले के सभी कोटेदारों को सचेत किया कि कार्डधारकों से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाकर मानक के अनुसार ही खाद्यान्न का वितरण करें। किसी भी विक्रेता की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें