फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, 50 हजार का था इनाम

Thu, 06 Nov 2025 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच)

सार

बहराइच में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन सभी पर करीब 50 हजार का इनाम है।
विज्ञापन
एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रुपईडीहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ इनामी बदमाश पटना कॉलोनी क्षेत्र में इको वैन से चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गंगापुर नगर और पटना कॉलोनी के बीच एक संदिग्ध इको वैन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वैन से चार लोग उतरे दो बाईं ओर और दो दाईं ओर भागने लगे तथा पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें बाईं ओर भागे बदमाश मुनव्वर और जोखे के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, दो अन्य बदमाशों छोटकउ और बबलू को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

 

ये भी पढ़ें - बहराइच हादसा: 'बेटा कहता था पापा...मैं आपका नाम रोशन करूंगा' लाश के सामने बैठी मां का दर्द; बिखरा परिवार

ये भी पढ़ें -  दूसरे पति ने कराई पूजा की हत्या, एक लाख में किया मौत का सौदा; बयां की दर्दनाक सच्चाई...

विज्ञापन


बताया जाता है कि ये चारों बदमाश 2 नवंबर को कोदरैला और नऊवागांव में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लखीमपुर जिले के रहने वाले मुनव्वर (इनाम ₹15,000), जोखे (इनाम ₹15,000), छोटकउ (इनाम ₹10,000) और बबलू (इनाम ₹10,000) के रूप में हुई है। चारों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। चारों बदमाशों पर कुल ₹50,000 का इनाम घोषित था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें