फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्राॅपर्टी डीलर से ठगी के मामले में चौथा आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। प्राॅपर्टी डीलर से फर्जी स्टांप के सहारे 95 लाख की ठगी करने वाले चौथे आरोपी को शनिवार को फखरपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र के कुंडासपारा निवासी एजाज अहमद प्रॉप्रर्टी डीलर हैं। कुछ माह पहले मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व लखनऊ से आए ठगों ने उनसे मुजफ्फरनगर में 52 बीघे जमीन का सौदा किया। पांच करोड़ 46 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। इस दौरान एजाज ने 60 लाख नकद व 35 लाख का चेक एग्रीमेंट के तहत दिया था। लेकिन एग्रीमेंट का चेक फर्जी निकला और विपक्षियों ने पैसा वापस करने से मना कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित एजाज ने चार नवंबर 2024 को फखरपुर थाने में चार नामजद व दो लोग अज्ञात पर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं फरार चल रहे लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ उर्फी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें