फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की चरस के साथ चार महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा 20 किलो चरस के साथ पकड़ी गईं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमा पर बुधवार को चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों और पुलिस ने चार महिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 किलो चरस बरामद हुई है। चरस की खेप दिल्ली ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने चारों महिला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत छह करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सुबह सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, एसएसबी जवान जसवंत सिंह, संतोष, रंजू कुमारी, प्रीती रानी और रुपईडीहा थाने के उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्र, सिपाही रंजयलाल साहनी, अशोक यादव व कोमल शर्मा चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक प्राइवेट बस आ रही थी, जिसे रोक कर चेकिंग की गई।
बस में सवार नेपाल के जिला डांग थाना लमही निवासी प्यारी, गनमाला, शीला ओली और धनमया रोका के संदिग्ध मिलने पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चारों महिलाओं के पास से 20 किलो चरस बरामद हुई, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई चरस की कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। बरामद चरस को दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसके बारे में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन

कमर में बांध रखी थी चरस
कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि चारों महिलाओं की सघन तलाशी जवानों ने ली, लेकिन चरस नहीं मिल रही थी। इसी दौरान महिला आरक्षियों ने उनकी कमर में एक रबर से लिपटा हुआ भूरा सा सामान देखा। एसएसबी की किट डिटेक्शन से जांच की गई तो चरस होने की पुष्टि हुई। इस पर चारों महिलाओं को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें