फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार को भेजा गया जेल

Sun, 12 Jul 2015 11:08 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इससे पिता-पुत्र घायल हुए हैं जबकि पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली अंतर्गत गुरगुट्टा गांव निवासी छद्दन का सगे भाई सहजाद से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह दोनों आमने-सामने आ गए। सहजाद ने छद्दन की पिटाई कर दी। बचाव के लिए दौड़े पिता छोट्टन को भी सहजाद ने लाठी-डंडों से पीट दिया। छद्दन ने इस मामले में सहजाद व उसकी बेटी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, साईंदूबरपुरवा गांव निवासी इंसान अली व गुलाब खां के बीच एक साल से रंजिश चली आ रही है। रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

इसके बाद दोनों पक्षों से लोग लाठी-डंडों से लैस होकर इकट्ठा हो गए। जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इंसान अली, इब्राहीम, अरमान व गुलाब खां को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें