फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

219 बोतल नेपाली व सौ लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 12 Jul 2015 11:03 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती व नानपारा क्षेत्र में रविवार को आबकारी व एसएसबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान 219 शीशी नेपाली व सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीमावर्ती बलई गांव में रविवार को आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव व एसएसबी के उपनिरीक्षक राजीव दोहरे ने टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान श्याम व लंबू के पास से नेपाल से लाई जा रही 144 बोतल नेपाली सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

आबकारी निरीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद थाना रूपईडीहा के टिकुरी गांव से आशाराम के पास से 40 बोतल नेपाली व नानपारा के जुबलीगंज मोहल्ले से राकेश के पास 35 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब को सीज करते हुए गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान मोहम्मद जाफिर, देवानंद चौधरी, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें