फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुठभेड़ में चार इनामी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Fri, 07 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा के गंगापुर नगर चौराहे पर पटना कॉलोनी के पास मुठभेड़ के बाद मौके पर जायजा लेते एसपी।   
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर गंगापुर नगर चौराहा और पटना कॉलोनी के बीच बुधवार देर रात वैन को रोकने पर उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। इनमें से दो के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए चारों बदमाश लखीमपुर खीरी जिले के हैं, उन पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन



नेपाल सीमा से सटे भारतीय इलाके में कई दिनों से गैर जनपद के बदमाशों के सक्रिय होने की सूचना पर रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह व उनकी टीम क्षेत्र में नजर रख रही थी। बुधवार रात दो बजे के आसपास पुलिस टीम ने गंगापुर नगर और पटना कॉलोनी के बीच एक इको वैन को देखकर पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की।


पुलिस को देखते ही वैन से चार लोग उतरकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली भाग रहे मुनव्वर और जोखे के पैर में लगी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें व भाग रहे दो अन्य बदमाश छोटकन और बबलू को भी दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूछताछ में चारों बदमाशों ने स्वीकार किया कि 2 नवंबर को कोदरैला और नऊवागांव में हुई चोरी की घटनाओं में वे शामिल थे।

एसपी राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।



मुठभेड़ में यह पकड़े गए, सुनार भी गिरफ्तार
1. मुनव्वर खान पुत्र ईदा निवासी ग्राम सिसैया कला, थाना धौरहरा, खीरी - 10 हजार का इनामी ( 16 मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज )
2. जोखे उर्फ चोखे पुत्र राम दत्त निवासी दामो बेहड़ थाना ईसानगर, खीरी - 15 हजार का इनामी (39 मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज)
3. छोटेलाल उर्फ छोटन पुत्र सुकई निवासी सिंघोड़ा थाना ईसानगर, खीरी - 15 हजार का इनामी (19 मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज)
4. मोहम्मद बबलू पुत्र मोसुद्दीन निवासी सिसैया थाना धौरहरा, खीरी (वैन चालक)
05. विजय सोनी पुत्र महेश सोनी निवासी शिवपुर बाजार, थाना खैरीघाट, बहराइच ( 08 मुकदमे विभिन्न जनपदों में, चोरी और लूट का सामान खरीदकर गलाता था)




यह हुई बरामदगी
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस, एक इको वैन बिना नंबर प्लेट, दो अदद मोबाइल फोन, 1450 नकदी, सोने की एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाला, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, छह सिक्के, 6 जोड़ी पायल, एक कमर की करधन, एक गले की माला, दो जोड़ी बिछुआ और पैर का एक जोड़ी कड़ा।



घर से भागते समय सोनार काे दबोचा
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी सोनार विजय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश चोरी और लूट के जेवरात उसे बेचते थे। बदमाशों से मिले इनपुट बाद पुलिस टीम ने तड़के ही विजय सोनी को ग्राम चिकनिया के पास से गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक आरोपी सोनार मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद से घर से भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें