फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्र चुराने और ड्यूटी न करने पर चार निलंबित

Fri, 11 Dec 2015 10:51 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतपत्रों को चुराने और ड्यूटी न करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। इनमें ड्यूटी से नदारद दो सहायक अध्यापकों समेत चार पर गाज गिरी है। सभी को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि पार्टी संख्या 51665 में मुंडेरवा सरहदी विशेश्वरगंज के सहा. अध्यापक राजीव की ड्यूटी थी। लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी से काम नहीं किया। निरीक्षण के दौरान 20 मतपत्र गायब मिले। तलाशी लेने पर अनुचर सुधीर कुमार के कपड़ों में मतपत्र पाए गए जबकि मतपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की थी। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें