फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कल, एआरओ की संख्या दोगुनी हुई

Fri, 11 Dec 2015 10:49 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने न्याय पंचायतवार मतगणना टेबल लगाने का निर्णय लिया है। इसमें दो टेबल पर ग्राम प्रधान और एक टेबल पर ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना की जाएगी। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कुल 272 एआरओ लगाए जाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की मतगणना कल जनपद के 14 मतगणना स्थलों पर होगी। इन मतगणना स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। टेबल लगाने का काम भी तेजी से हो रहा है। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जनपद के 136 न्याय पंचायत में बीते चुनाव में 136 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन इस बार कमरों की संख्या बढ़ने के कारण 136 और एआरओ की ड्यूटी लगा दी गई है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि एक न्याय पंचायत में 15 बूथ से अधिक होने पर उनमें मतगणना के लिए छह टेबल लगाई जाएगी। जबकि 15 कम होने पर इनमें तीन टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है। दो टेबल पर ग्राम प्रधान पद के लिए मतपत्रों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें