फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अलग-अलग हादसों में चार की मौत... छह लोग गंभीर रूप से घायल, घरों में मची चीख पुकार

Sun, 12 Jan 2025 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से घरों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
डीसीएम चालक यूसुफ खान, आदर्श साहू की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात व रविवार की सुबह हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता (22) अपने दोस्त कल्लू (18) व आदर्श साहू (16) के साथ शनिवार को कार से नानपारा आए थे। रात में घर वापस लौटते समय नानपारा बाईपास पर मछली मंडी के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे आदर्श साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रदीप सिंह ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को मेडिकल कॉलज बहराइच रेफर कर दिया गया। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मौत की सूचना पहुंचते ही आदर्श के घर में कोहराम मच गया। बताते चलें कि आदर्श एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे और उनके पिता की मौत हो चुकी है। वहीं छह दिन पहले ही उनके छोटे भाई की तबियत खराब होने से मौत हो गई थी।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया

वहीं रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के मजरा अकबरपुरवा निवासी नफीस (36) शनिवार को पत्नी महली(35) के साथ बाइक से महसी जा रही थे। इस दौरान गांव के पास उन्हें तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में महली की मौत हो गई और नफसी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। 

राहगीरों के मुताबिक नफीस ने हेलमेट लगा रखा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में मरीमाता मंदिर के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रामगांव थाना क्षेत्र के बिसवरीपुर जब्दी निवासी दूसरे बाइक सवार विनोद (24) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दूसरा बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, एक की मौत एक घायल

बौंडी। थाना क्षेत्र के कदियापुर गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी शिवकुमार शुक्ला(50) व मोहम्मदपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र गुप्ता (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सूरज राणा ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनो को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शिवकुमार शुक्ला की मौत हो गई। मृतक शिवकुमार शुक्ला कपड़े का व्यवसाय करते थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ट्रक व डीसीएम की भिडंत, डीसीएम चालक की मौत

शिवपुर। कोतवाली नानपारा के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नन्हुजोत मोड के पास रविवार की सुबह डीसीएम व ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम चालक बागपत जिले के बस्ती निवासी युसुफ खान (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डीसीएम के खलासी मेरठ निवासी बाबू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रदीप सिंह ने घायल बाबू को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें