फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उर्वरक की 52 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित

Sun, 12 Jan 2025 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध करवाने के लिए शनिवार को कृषि विभाग की तीन टीमों ने जिले की 52 उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर पांच विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया। वहीं दुकान बंद कर भागने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। इस मौके पर टीम ने 21 दुकानों से खाद-बीज के नमूने भी भरे गए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुबेदार यादव ने मिहीपुरवा व नानपारा तहसील में, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने सदर व पयागपुर और अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने महसी व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान जगदीश खाद भंडार मिहीपुरवा के संचालक दुकान बंद कर भाग गए। इस पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
वहीं जयसवाल खाद भंडार, किसान कृषि केंद्र एवं ज्योति खाद भंडार मिहींपुरवा सहित पांच विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर व खाद-बीज के रखरखाव में कमी मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया l जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि सभी विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से आधार कार्ड के आधार पर खाद देने, खाद वितरण के साथ-साथ स्टॉक व वितरण रजिस्टर मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें