फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत चार हत्यारों को आजीवन कारावास

Wed, 23 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
कैद - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गोली मारने के बाद दो लोगों की गला काटकर हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सपा नेता समेत चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले में कोर्ट ने तीन लोगों को दोषमुक्त करार दे दिया। हरदी थाना अंतर्गत महसी निवासी तीरथराज सिंह की रंजिश गांव निवासी उग्रसेन सिंह के साथ चल रही थी।
विज्ञापन


1994 में तीन जून को तीरथराज सिंह अपने सहयोगी रांजीत सिंह तथा कुछ और लोगों के साथ खैरीघाट थाना ललुही गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीरथराज सिंह पैदल घर लौट रहे थे। खैरीघाट थाना क्षेत्र में मटेराकला गांव के निकट एक बाग में उग्रसेन व अन्य सहयोगियों ने तीरथराज और रंजीत को रोक कर उन पर कट्टे से फायर कर दिया।

इसके बाद गला काटकर हत्या कर दी। इस मामले में तीरथराज के पुत्र जय कुमार सिंह ने आठ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की फाइल फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो के न्यायालय पर पेश हुई। न्यायाधीश नंद प्रताप ओझा ने सुनवाई शुरू की।
विज्ञापन


दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने सपा नेता देशराज सिंह, मुख्य आरोपी अतर सिंह, प्रदुम्न सिंह और उग्रसेन सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा मामले में नामजद पीर बहादुर सिंह, नंदू सिंह और पेशकार सिंह को दोषमुक्त करार दे दिया है। अधिवक्ता कुलभूषण मिश्र ने बताया कि मुकदमे के दौरान अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है।

 कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद देशराज सिंह के महसी विकास खंड से सपा का ब्लॉक अध्यक्ष होने की बात लोगों के बीच चली। इस मामले में जब सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। हो सकता है कि वह पहले अध्यक्ष रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें