फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बैंक शाखाओं में नोट बदलने से इन्कार, झड़प

Wed, 23 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के बाद भीड़ हुई कम - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बैंकों में कैश लगभग खत्म हो चुका है। इसके चलते बुधवार को बैंकों के सामने सुबह से भीड़ जमा रही। जिले के लगभग 90 फीसदी बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका। इलाहाबाद बैंक फखरपुर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक फखरपुर, कैसरगंज, नानपारा के स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत नौ बैंक शाखाओं में प्रबंधक ने 500 और 1000 के नोट बदलने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कैश न होने और नोट बदलने से इन्कार करने के चलते बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में झड़प भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत किया। एटीएम में भी नकदी दोपहर बाद खत्म हो गई। जिले के 14 विकास खंडों में राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों की लगभग 170 शाखाएं स्थापित हैं।

आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोट बंद होने की घोषणा के बावजूद अब तक इन बैंकों में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। बुधवार को बैंक खुले तो जरूर, लेकिन 90 फीसदी बैंकों में कैश का अभाव रहा। पैसा लेने के लिए लोग सुबह आठ बजे ही बैंक के सामने पहुंच गए। जगह-जगह कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


बैंक के अंदर पहुंचने पर कर्मचारियों और बैंक प्रबंधकों ने कैश न होने की बात बताई। इलाहाबाद बैंक फखरपुर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक फखरपुर, कैसरगंज, नानपारा के स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत नौ बैंक शाखाओं में प्रबंधक व कर्मचारियों ने 500 और 1000 के नोट बदलने से ही इंकार कर दिया।

इसके चलते इन बैंकों में कर्मचारियों और उपभोक्ताआें में झड़प भी हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को संभाला। रुपईडीहा, मिहींपुरवा, महसी, वजीरगंज, हुजूरपुर, उर्रा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, रिसिया, नवाबगंज, मटेरा व चिलवरिया में स्थित बैंकों में कैश न होने के चलते लेनदेन पूरी तरह प्रभावित रहा। बैंकों में कैश के अभाव के कारण एटीएम पर भी ताले लटकते रहे।

शहर में सिर्फ एचडीएफसी मुख्य शाखा, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा एक्सिस बैंक के एटीएम सुबह तो चले लेकिन दोपहर में एक बजे इन सभी में पैसा खत्म हो गया। इसके चलते लोग इधर-उधर भटकते दिखे।

नोटों की बंदी के 14 दिन बीतने के बावजूद व्यवस्थाएं पटरी पर न आने के चलते लोग व्यवस्था को कोसते दिखे। जिले के 50 फीसदी एटीएम दुरुस्त किए गए हैं। दो हजार के नोट रात से निकलने लगे हैं। कैश भी मंगवाया गया है। गुरुवार को व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी। अभी तक बैंकों की ओर से नोट न बदलने की शिकायत नहीं मिली थी। अब पता चला है। जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

एसके झा लीड बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें