फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर पार किया चार लाख रुपये

विज्ञापन
बौंडी के खैराबाजार में दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। खैरा बाजार में आर्यावर्त बैंक से 100 मीटर दूरी पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने भी निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के खैराबाजार गांव निवासी उमेश चंद्र वर्मा की खैराबाजार कस्बे में ट्रेडर्स की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की रात दुकान में लगे काउंटर की रैक में चार लाख रुपये की नकदी रखकर वह घर चले गए थे। रात में ही चोरों ने दुकान के पीछे की तरफ के गेट का ताला काटकर व शटर का लॉकर तोड़कर दुकान में घुस गए और रैक से चार लाख रुपये की नकदी को लेकर फरार हो गए। बैंक परिसर से चंद कदम पर हुई चोरी से ग्रामीण दहशतजदा हैं। गुरुवार को पीड़ित ने दुकान खोली तो घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष बौंडी मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें