फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद परीक्षा में मिला प्रवेश

विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में गुरुवार को परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से अवध विश्वविद्यालय बोर्ड की परीक्षाएं प्रांरभ हो गई है। परीक्षा के पहले दिन किसान पीजी कॉलेज मेें सुबह शाम की पाली मेें 2050 परीक्षार्थी परीक्षा मेें शमिल हुए। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने गुरुवार से स्नातक की परीक्षाओं की शुरुआत कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन को परीक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए थे। कोरोना को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधे प्रश्नोत्तरों के साथ परीक्षा को डेढ़ घंटे का समय निर्धारित कराने का निर्णय लिया था। सुबह से ही भारी संख्या में परीक्षार्थी कालेज पहुंचने शुरू हो गए। सभी को चेकिंग के साथ थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा।
किसान पीजी कॉलेज में परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली मेें नौ बजे से साढ़े दस बजे तक हुई बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा मेें आठ सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि शाम की पाली मेें तीन से साढ़े चार बजे तक हुई बीए तृतीय वर्ष, एमए व एमएससी की परीक्षा मेे 1250 परीक्षार्थी शामिल हुए। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई परीक्षा पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्रारंभ किया गया है। मेजर डॉ. सिंह ने बताया कि सुबह का पाली में 800 व शाम की पाली मेें 1250 परीक्षार्थी परीक्षा मेें शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि कॉलेज के आंतरिक उड़ाकादल की जांच के दौरान कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा मेें अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ध्यान
कोरोना महामारी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा। पहले दिन की परीक्षा में कमरों में सिटिंग प्लान को लेकर भी सतर्कता बरती गई। इस तरह से सीटों को लगाया गया था। जिससे एक मीटर की दूरी पर परीक्षार्थी बैठ सकें। कमरों को भी परीक्षा से पूर्व और बाद में सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें