फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में चार घायल

Sat, 28 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पकड़िया दीवान निवासी रामगोपाल (21) अपने पिता किशोरीलाल और मां लज्जावती के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे गांव में सामने से आ रहे रामपुर धोबिया निवासी सज्जन पटेल (40) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे में रामगोपाल और सज्जन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी वाहन से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर एक ढाबे के पास पांच लोगों को लेकर मिहींपुरवा जा रहा सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार नीरज (22) और नया पुरवा निवासी पंछी पत्नी सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें