फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा के निकट रविवार को हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन निवासी रियाज (40) और कोतवाली देहात क्षेत्र के राजापुर निवासी रियाज (25) स्कूटी से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को टेंपो से मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में टेंपो को एक चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कोतवाली देहात के हठीला निवासी जहरून (40) और उनके पति रज्जब अली (42) भी घायल हो गए। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें