फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जले चार मकान, 4 लाख का नुकसान

Sat, 20 Jun 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहेलवा के परवानीपुरवा गांव में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से चार ग्रामीणों के मकान राख हो गए। आग से चार लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना के बावजूद न तो अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा न ही राजस्वकर्मी। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुहेलवा के परवानीपुरवा मजरा निवासी उग्गर पुत्र निबई के घर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। परिवारीजनों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक पछुवा हवा के कारण लपटों ने पड़ोसी बड़कऊ, फौजदार और सूरज के मकान को भी आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने तत्काल थाने पर सूचना दी। अग्निशमन विभाग को भी अवगत कराया लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कुएं और हैंडपंप के सहारे किसी तरह आग की लपटों को फैलने से रोका। लेकिन तब तक चारों घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, जेवर सब राख हो गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें